फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम योगी समेत इस वक्त की 10 बड़ी खबरें

Sat, 19 Aug 2017 11:43 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।  बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujala.com/live-tv
1- अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर आए सीएम योगी ने किया स्वच्छ यूपी-स्वस्थ यूपी अभियान का आगाज, राहुल गांधी के दौरे से पहले योगी का हमला, गोरखपुर को ना समझें पिकनिक स्पॉट
राहुल के दौरे से पहले योगी का हमला
 
2- बीमारी और बाढ़ से आहत गोरखपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भी दौरा,  गोरखपुर हादसा पीड़ित लोगों के साथ बांटा दर्द
गोरखपुर हादसा पीड़ितों संग दर्द बांटा राहुल ने   
 
3- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गोशाला का गुनहगार बीजेपी नेता हरीश वर्मा गिरफ्तार, सरकारी पैसे के घोटाले का आरोप,भूख से तड़पकर हुई थी 200 गायों की मौत
दुर्ग में गिरफ्त में आया गौशाला का गुनहगार
 
4- पटना में जेडीयू राष्ट्रीयकार्यकारिणी बैठक से अलग, ‘सांझा विरासत बचाओ’ अभियान में मिले विपक्षी समर्थन के बाद शरद यादव चुनाव आयोग में जेडीयू पर अपना दावा करेंगे पेश
 शरद यादव बनाम नीतीश कुमार
 
5- गृह मंत्री राजनाथ सिंह का दावा, 2022 से पहले हो जाएगा सफाया आतंकवाद और नक्सलवाद का,कश्मीर समस्या का भी निकलेगा
 2022 तक देश होगा नकस्लवाद-आतंकवाद से आजाद !
 
6- मुंबई में घर से पैसे चोरी कर रहे 14 साल के लड़के का 61 साल की बुजर्ग महिला पर जानलेवा हमला, कैंची-चाकू से घायल कर जबरन पिलाया डिटरजेंट भी,महिला की हालत गंभीर
मुंबई में लड़के ने की बुजुर्ग महिला की हत्या की कोशिश  
 
 7- गोरखपुर में 203 गांव बाढ़ की चपेट में... 100 से ऊपर गांव बने टापू... हर ओर भरा है 15 से 20 फीट पानी... रेड क्रॉस के मुताबिक भारत में बाढ़ से एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित...
भारत में बाढ़ में फंसे हैं एक करोड़ लोग
 
8- पीलीभीत में एक और मजदूर बना बाघ का शिकार... एक गंभीर रूप से घायल... पिछले नौ महीने में बाघ ने ली है 19 लोगों की जान... वन विभाग बाघ को पकड़ने में नाकाम...
नौ महीने में बाघ ने ली 19वीं जान

9- यूपी में बिजली की मांग 20 हजार मेगावॉट के पार पहुंची... मांग और उपलब्धता में 2575 मेगावॉट का अंतर... बारिश की वजह से ताप विद्युतघरों की उत्पादकता गिरी...
यूपी में छाया बिजली का संकट
 
और
 
10 - लंका टीम के साथ शुरु हो रही पांच मैचों की वन डे सीरीज के लिए टीम इंडिया ने बहाया जमकर पसीना,श्रीलंका के दांबुला में रविवार को पहला मैच
श्रीलंका में पहले वन डे के लिए टीम इंडिया ने बहाया पसीना

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें