फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों से मारपीट समेत इस वक्त की 10 बड़ी खबरें सिर्फ 2 मिनट में

Wed, 12 Jul 2017 07:59 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujala.com/live-tv

1.
तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया कर्मियों से की मारपीट, सीबीआई छापे के बाद पहली बार तेजस्वी ने निकाली अपनी भड़ास
पत्रकारों से मारपीट

2.
जम्मू कश्मीर के कूपवाड़ा में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय जवानों ने दिया माकूल जवाब, फायरिंग में दो जवान शहीद
पाक की नापाक हरकत

3.
राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना, ट्वीट कर कहा मोदी के निजी फायदे के लिए बह रहा बेगुनाहों का खून
राहुल का मोदी पर वार

4.
अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में हरियाणा के हिसार में बजरंग दल की गुंडागर्दी...मस्जिद के इमाम पर जड़ा थप्पड़...बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप, भारत माता की जय नहीं बोल रहे थे इमाम
ये कैसी देशभक्ति?

5.
नोएडा सेक्टर 78 की एक सोसाइटी में काम करने वालों ने किया हंगामा...एक फ्लैट मालिक पर नौकरानी को चोरी के आरोप में घर में बंद करके रखने का आरोप...सुबह बेहोशी की हालत में मिली थी नौकरानी...
नोएडा की सोसायटी में पथराव

6.
मेरठ में पूर्व BSP मंत्री याकूब कुरैशी की चाबुक से पीटने वाली बेटी की तलाश तेज, अपने परिजनों के साथ स्कूल में घुसकर की थी छात्राओं की पिटाई, सुरक्षा को लेकर अभिभावकों ने किया हंगामा
पूर्व मंत्री की चाबुकवाली बेटी

7.
मथुरा के मांट में रिश्वत लेता लेखपाल रंगेहाथों गिरफ्तार, किसान से प्रमाणपत्र देने के बदले मांगे थे पांच हजार रुपये
रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

8.
बारिश से उत्तराखंड का हाल बेहाल, भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, हल्द्वानी में भूस्खलन से पांच घर ढहे,
फिर तबाही की डगर पर उत्तराखंड!

9.
महिला वर्ल्ड कप में मिताली राज ने रचा इतिहास, वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनीं पहली महिला बल्लेबाज
मिताली ने रचा इतिहास

और,

10.
IIFA अवॉर्ड में शामिल होने के लिए पहुंचे बॉलीवुड के सितारे...न्यूयॉर्क में सजने वाला है 18वें IIFA अवॉर्ड का मंच
सज गया IIFA मंच

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें