फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अफसरों पर गिरी योगी की गाज समेत इस वक्त की 10 बड़ी खबरें

Fri, 11 Aug 2017 07:55 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें। 
 बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujala.com/live-tv

1
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज के दो SDM समेत निलंबित किए 11 लापरवाह अफसर... सात अफसरों का तत्काल तबादला... बोले, सुधर जाएं भ्रष्ट अधिकारी, चेतावनी का वक्त हुआ खत्म...
11 अफसरों पर गिरी योगी की गाज
 
2
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नियुक्ति मांगने गए बीएड टीईटी के अभ्यर्थियों ने विधानभवन घेरकर किया प्रदर्शन... पुलिस ने भांजी लाठियां... भगदड़... कई घायल...
नौकरी मांगने पर मिली लाठियां
 
3
केंद्र और यूपी सरकार के बीच MoU साइन... सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी जेनरिक दवाइयां... एक हजार जन औषधि केंद्र खुलेंगे... 500 अस्पतालों में जगह भी हुई चिह्नित...
यूपी के अस्पतालों में मिलेंगी जेनरिक दवाएं
 
4
पेट के कीड़े मारने की दवाई खाकर यूपी के तमाम स्कूलों में बच्चों की हालत हुई खराब, दर्जनों अस्पताल में कराए गए भर्ती... अभिभावकों में कोहराम...
सरकारी दवा से 172 बच्चे बीमार
 
5
पीलीभीत में बाघ का आतंक जारी, तीन दिन में चार को बाघ ने मारा... ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत... दिल्ली, लखनऊ, दुधवा से बुलाए गए एक्सपर्ट्स, बाघ को पकड़ने के लिए बनाई गई कई टीम...
जंगल से निकल गांव में घुसा बाघ
 
6
बक्सर के डीएम मुकेश पाण्डेय का शव गाजियाबाद से दूर कोटगांव रेलवे ट्रक पर मिला... मौत से पहले मैसेज करके सुसाइड की कही थी बात... आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस...
DM ने की आत्महत्या
 
7
जाते-जाते मुसलमानों की असुरक्षा का बयान देकर चौतरफा घिरे हामिद अंसारी... वैंकेया नायडू बोले राजनीतिक फायदे के लिए होता है अल्पसंख्यक मुद्दों का इस्तेमाल... आज लेंगे उप राष्ट्रपति पद की शपथ...
अपने बयान पर घिरे हामिद अंसारी
 
8
जेपी इंफ्राटेक हुई दिवालिया, 32 हजार निवेशक मुश्किल में... कंपनी पर 7922 करोड़ का है कर्ज... दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के नीलामी पर रोक से इनकार के बाद सहारा की एंबी वैली होगी नीलाम...
JP दिवालिया, बिकेगी एंबी वैली
 
9
चीन के साथ सीमा विवाद पर भारत का दावा मजबूत... भूटान ने कहा चीन है झूठा, डोकलाम है हमारा... 100 मीटर पीछे हटने को चीन की सेना तैयार...
भारत की कूटनीतिक जीत
 
10
और
दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में मधुबाला की प्रतिमा का अनावरण... मधुबाला की बहन मधुर ब्रिज भी पहुंची... मुगले आजम की अनारकली के रूप में दिख रही हैं मधुबाला...
मोम की अनारकली
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें