फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 रामराज के लिए सीएम योगी का दीपोत्सव! समेत इस वक्त की 10 बड़ी खबरें

Wed, 18 Oct 2017 09:03 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
 
 1.
 रामराज के लिए अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनायी दिवाली, सरयू घाट पर करीब दो लाख दीये जलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अयोध्या को योगी ने दी 350 करोड़ रुपयों की सौगात
 रामराज के लिए सीएम योगी का दीपोत्सव!

2.
व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय साथियों के साथ मनाई दीपावली, ओवल ऑफिस में मना दीपों का पर्व,पीएम मोदी के साथ रिश्तों को बताया मजबूत
ओवल ऑफिस में मना दीपों का पर्व
 
3.
इस दिवाली पर बन रहा है विशेष संयोग, एक नहीं बल्कि तीन मुहूर्त पर कर सकते हैं लक्ष्मी पूजा,देखिए अमर उजाला टीवी की खास रिपोर्ट
 एक नहीं इन तीन मुहूर्त पर कर सकते लक्ष्मी पूजा
 
4.
पुंछ और राजौरी में पाकिस्तानी सेना ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन,रिहायशी इलाके में दागे मोर्टार,भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
त्योहार पर भी नहीं सुधरा पाकिस्तान
  
5.
बोफोर्स मामले में BJP ने 'PAK कनेक्शन' पर कांग्रेस को घेरा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, आज भी देश का नागरिक जानना चाहता बोफोर्स का सच
कांग्रेस बोफोर्स का सच बताए- स्मृति ईरानी
 
6.
हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी ने सभी 68 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल लड़ेंगे सुजानपुर से चुनाव, उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जानने के लिए लॉग इन करें अमर उजाला डॉट कॉम
 हिमाचल बीजेपी ने सभी 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारे
 
 7.
 यूपी के देवरिया में बरहज विधायक का खुलेआम ऐलान, एमएलए सुरेश तिवारी ने बताया खुद को सबसे बड़ा गुंडा
 बीजेपी MLA का ऐलान ‘गुंडा हूं मैं’
 
8.
क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज,भाभी आकांक्षा ने लगाया आरोप, भाई जोरावर और मां भी नामजद
बड़ी मुश्किल में फंसे युवराज सिंह
 
9.
हरियाणवी डांसर हर्षिता दहिया ने बिग बॉस के लिए खुद को बताया था सपना चौधरी से बेहतर कंटेस्टेंट... सुहागरात गाने से हुई थी फेमस...हत्या से पहले फेसबुक पर मिली थी धमकी
हत्या से पहले FB पर मिली थी हर्षिता को धमकी

10.
दिवाली से पहले दबंग के फैंस को मिला दीवाली गिफ्ट, फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' के फर्स्ट पोस्ट में दिखा सलमान का दमदार लुक
सल्लू ने दिया फैंस को दिवाली गिफ्ट

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें