फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेरठ में तोड़ा गया अम्बेडकर का बुत समेत शाम तक की 10 बड़ी खबरें

Wed, 07 Mar 2018 07:00 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1.
मूर्तियों पर हमले किए जाने की कड़ी में मेरठ का भी जुड़ा नाम, मवाना इलाके में कुछ अनजान लोगों ने बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान
अब मेरठ में तोड़ा गया अम्बेडकर का बुत

2.
लखनऊ में बीएसपी से भीमराव अंबेडकर ने भरा नामांकन, पार्टी महासचिव सतीश चन्द मिश्र बोले बीएसपी का नहीं एसपी से चुनावी गठबंधन
राज्यसभा चुनाव के लिए बीएसपी उम्मीदवार ने भरा पर्चा

3.
यूपी की बीमार चिकित्सा सेवा को चुस्त करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वालों को सरकारी अस्पतालों में करना होगा काम, भरवाया जाएगा बॉंड
यूपी में सुधरेगी चिकित्सा व्यवस्था!

 
4.
हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने खारिज की यूपी-टीईटी 2017 की उत्तर-कुंजी, दिए नई मेरिट लिस्ट बनाने के आदेश, 12 मार्च को हो रही शिक्षक भर्ती परीक्षा भी टलेगी
खारिज हुई यूपी-टीईटी 2017 की उत्तर-कुंजी
 
5.
गुजरात में कार हादसे में बाल-बाल बचे प्रवीण तोगड़िया, ट्रक ने मारी थी टक्कर, तोगड़िया बोले, ये थी मेरी हत्या की कोशिश
कार हादसे में बाल-बाल बचे प्रवीण तोगड़िया
 
6.
कर्नाटक में चाकुओं से लोकायुक्त पर हमला, हालत गंभीर, दफ्तर में वकील बन घुसा था हमलावर, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
कर्नाटक में चाकुओं से लोकायुक्त पर हमला
 
7.
राजस्थान के चितौड़गढ़ में पांच साल की मासूम से गैंगरेप, गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती, दरिंदों ने जंगल में दिया वहशियाना हरकत को अंजाम
चितौड़गढ़ में पांच साल की मासूम से गैंगरेप
 
8.
पहचान दिखाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CBSE और NEET समेत दूसरी ऑल इंडिया एग्जाम देने के लिए अब आधार नहीं होगा जरूरी
ऑल इंडिया एग्जाम के लिए ‘आधार’ जरूरी नहीं
 
9.
पोर्न एक्ट्रेस ने सुनाई अपने साथ ट्रंप के शारीरिक संबंधों की कहानी, एडल्ट फिल्मों की पूर्व एक्ट्रेस स्टेफानी क्लिफोर्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ ठोका मुकदमा
पोर्न एक्ट्रेस का ‘ट्रंप’ संग शारीरिक संबंधों का दावा
 
10.
फोर्ब्स ने जारी की अमीरों की सूची, 100 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजॉस हैं दुनिया में सबसे अमीर आदमी, 19वें नंबर पर है भारत के मुकेश अंबानी
जेफ बेजॉस हैं धरती पर सबसे ज्यादा धनवान
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें