फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में घूस लेते पकड़ा गया सीडीपीओ समेत इस वक्त की 10 बड़ी खबरें

Mon, 30 Oct 2017 06:56 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1.
आगरा में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा बाल विकास परियोजना अधिकारी को, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से दस हजार रुपये की घूस ले रहा था आरोपी सीडीपीओ
आगरा में घूस लेते पकड़ा गया सीडीपीओ
 
2.
बरेली-पीलीभीत बाईपास पर ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर, छह की मौत, ट्रक से भिड़ंत के बाद गड्ढे में गिरी कार को क्रेन की मदद से निकाला गया
बरेली में सड़क हादसा,छह की मौत
3.
फिरोजाबाद पुलिस ने पकड़े जाली नोट के तीन सौदागर, एक आरोपी भागने में कामयाब, दिल्ली तक फैला है जाली करेंसी का जाल
फिरोजाबाद में जाली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़  
4.
यूपी के मदरसों में अब जल्द दिखेगी NCERT की किताब, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, मदरसा बोर्ड कर रहा तैयारी
यूपी के मदरसों में पढ़ेंगे अब NCERT की किताब
5.
आप प्रवक्ता संजय सिंह का ऐलान,यूपी की सियासत में एंट्री करेगी आम आदमी पार्टी, दिल्ली की तर्ज पर फ्री दिलाएंगे पानी
यूपी में आप देगी ‘फ्री’ पानी
 
6.
चंदौली में एक मासूम समेत दो की हत्या, दो परिवारों के बीच जमीन विवाद के बीच एक शख्स ने लाइसेंसी बंदूक से बरसायीं गोलियां, कई घायल
चंदौली में जमीन को लेकर डबल मर्डर
7.
सीतापुर अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में दो बच्चियां रो पड़ी अपनी नानी से मिलकर, पिछले दिनों पिता ने फेंक दिया था मां समेत और बहनों के साथ चलती ट्रेन से
अस्पताल में नानी को देख भर आईं बहनों की आंखे
8.
मुजफ्फरनगर के कैराना में SHO की दरिंदगी... 20 साल की लड़की के पेट में मारी लात...हरियाणा के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
SHO की दरिंदगी का शिकार हुई लड़की
9.
सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने वाली देश की सात बड़ी कंपनियों को मिला अमर उजाला सीएसआर अवार्ड
अमर उजाला सीएसआर अवार्ड
10.
दीपिका पादुकोण के साथ काम करने को लेकर इरफान खान हैं सुपर एक्साइटेड,‘पीकू’ के बाद ‘सपना दीदी’ में साथ करने वाले हैं काम
 
दीपिका और इरफान फिर से नजर आएंगे साथ
 
 
 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें