फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में रिश्वतखोर डिप्टी सीएमओ गिरफ्तार समेत शाम की 10 बड़ी खबरें

Tue, 26 Dec 2017 06:59 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1.
मेरठ में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार, विजलेंस टीम ने किया गिरफ्तार, ऑफिस से कई जरूरी दस्तावेज भी किए जब्त
मेरठ में रिश्वतखोर डिप्टी सीएमओ गिरफ्तार

2.
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने एंबुलेंस को बनाया बार, शराब के नशे में झूमे, 1992 बैच के डॉक्टरों के सिल्वर जुबली फंक्शन में जमकर थिरकी रशियन डांसर
डॉक्टरों ने एंबुलेंस को बनाया मयखाना

3.
कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ बदसलूकी पर भड़का भारत, जाधव से मराठी में नहीं कर दी गई बात, मंगलसूत्र, जूते उतरवाए, कपड़े भी बदलवाए गए
पाकिस्तान ने कुलभूषण की मां-पत्नी से की नापाक बात

4.
केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवालों को दिया झटका, बीस हजार लीटर से ज्यादा पानी इस्तेमाल करने पर पानी और सीवर चार्ज में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी
दिल्ली में पानी 20 फीसदी हुआ महंगा

5.
रिलायंस कम्युनिकेशंस के एसेट्स बेचकर अनिल अंबानी आरकॉम को कर्ज से उबारेंगे, मार्च 2018 तक का लक्ष्य रखा, घोषणा के बाद चढ़े शेयर्स
कंपनी बेचकर आरकॉम को बचाएंगे अनिल अंबानी

6.
नोएडा के सेक्टर 49 में पेड़ से लटका मिला दो बहनों का शव, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं, परिवार ने बताया दोनों लड़कियों का था प्रेम प्रसंग
नोएडा में दो बहनों ने फांसी लगाई! 7
तमिलनाडू में बीच सड़क पर ऑटो ड्राइवर की गुंडागर्दी, जमीन विवाद में महिलाओं को बीच सड़क जड़े मुक्के
तमिलनाडु का ऑटोवाला गुंडा

8.
मंगलवार को मुंबई में विरुष्का की शादी का दूसरा रिसेप्शन, सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ ही, शाहरुख, आमिर और बॉलीवुड के ए लिस्टर्स मेहमानों में शामिल, 21 दिसंबर को दिल्ली रिसेप्शन में पीएम मोदी हुए थे शरीक
विरुष्का की शादी का रिसेप्शन पार्ट – 2

9.
झांसी में फिल्म टाइगर जिंदा है का वीएचपी और बजरंग दल ने किया विरोध, पर बॉक्स ऑफिस पर चार दिन में 150 करोड़ से ज्यादा कमाकर बॉलीवुड के सुल्तान बने सलमान खान
150 करोड़ का ‘टाइगर’

10.
क्रिसमस-न्यू ईयर की मस्ती में डूबा बॉलीवुड, सलमान की बहन अर्पिता के घर बच्चों के साथ पहुंचे करण जौहर, सोह-कुणाल, नवाब सैफ बेगम करीना और तैमूर के साथ नया साल मनाने यूरोप हुए रवाना
बॉलीवुड का न्यू ईयर बैश

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें