फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma Naxal Encounter: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारी गई नक्सली बुस्की नुप्पो कौन?

Fri, 19 Sep 2025 07:18 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुफड़ी और पेरमापारा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मलांगीर एरिया कमेटी की सदस्य और पांच लाख की इनामी महिला माओवादी बुस्की नुप्पो को मार गिराया।

मारी गई नक्सली बुस्की पर सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में कुल नौ गंभीर मामले दर्ज थे। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 315 बोर की रायफल, पांच कारतूस, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, वायरलेस सेट और भारी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किया। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि डीआरजी टीम को माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

आपको बता दें कि डीआरजी टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई। इसके बाद इलाके की तलाशी में बुस्की नुप्पों का शव हथियार सहित बरामद किया गया। मृत महिला नक्सली दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने कहा कि माओवादी संगठन अब समाप्ति की ओर है। उन्होंने नक्सली कैडरों से अपील की कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और मुख्यधारा से जुड़कर समाज का हिस्सा बनें।

आपको बता दें कि जैसे-जैसे नक्सलियों के खात्मे की डेडलाइन करीब आ रही है, सुरक्षाबलों के अभियान में उतनी ही तेजी दिख रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देशभर से नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा की है। इसके बाद ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचेगा जहां सुरक्षाबलों की पहुंच न हो।

नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाने से छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना और ओडिशा सहित दूसरे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ एवं दूसरे सुरक्षा बलों की पकड़ मजबूत होती जा रही है। सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के शीर्ष कमांडरों के ठिकानों के ध्वस्त किया जा रहा है और टॉप नक्सली सरक्षाबलों की गोली का निशाना बन रहे हैं। इसके साथ ही सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें