दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को जबरन उगाही के एक मामले में गिरफ्तार किया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी की गई। ऑडियो क्लिप में गैंगस्टर व विधायक के बीच व्यापारियों से जबरन वसूली के लेकर बातचीत हो रही है।