फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर संगम में कब लगाएं डुबकी, जानिए सही समय

Tue, 25 Feb 2025 11:27 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

महाशिवरात्रि पर इस बार 21:46 घंटे का पुण्यकाल बन रहा है। इस महायोग में संगम में श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाएंगे। मकर राशि पर चंद्रमा के गोचर करने के साथ ही परिघ योग में संगम में डुबकी से आखिरी स्नान पर्व का पुण्य सनातनधर्मी अर्जित करेंगे। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत बुधवार को दिन के 11: 08 बजे होगी। बृहस्पतिवार की सुबह 08: 54 बजे तक चतुर्दशी रहेगी। ऐसे में महाशिवरात्रि पर स्नान का पुण्यकाल बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे तक रहेगा। इसके अलावा स्नान के कई मुहूर्त बन रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें