फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh News: बेगमगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन की लकड़ी जब्त

Wed, 05 Nov 2025 09:27 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

राजधानी भोपाल में कुछ दिनों पहले शारिक मछली के काले कारनामों पर सरकार का बुलडोजर चला था। वहीं, एक बार फिर शारिक मछली गैंग से जुड़े बेगमगंज में वन विभाग ने एक फार्म हाउस पर बड़ी कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के बेगमगंज वन विभाग ने बुधवार को भोपाल की शारिक मछली गैंग से जुड़े एक फार्महाउस पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने यहां से करीब 5 लाख से अधिक की अवैध सागौन लकड़ी जब्त की। यह बेगमगंज वन विभाग के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। छापे की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शुरू हुई और दोपहर 3 बजे तक चली ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लकड़ी को फार्महाउस और खेतों में गड्ढे खोदकर छुपाया गया था। रेंजर अरविंद अहिरवार को इसकी जानकारी मुखबिर से मिली थी। उन्होंने तीन दिन तक साइकिल से इलाके में घूमकर खुद जांच की और रात में जाकर मौके की पुष्टि की। रेंजर द्वारा स्वयं जांच पुख्ता होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई हुई।  

रेंजर अरविंद अहिरवार ने DFO प्रतिभा शुक्ला और SDO सुधीर पटले को सूचना दी। इसके बाद सर्च वारंट जारी कर पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाई गई और छापा मारा गया। करीब 5 घंटे चली इस कार्रवाई में भारी मात्रा में सागौन लकड़ी बरामद की गई है। वन विभाग अब लकड़ी के स्रोत और इससे जुड़े लोगों की जांच कर रहा है।

बेगमगंज के रेंजर अरविंद अहिरवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर बेगमगंज के मुकरवा मोहल्ले में नावेद और अकील के फार्म हाउस में छापा मारा गया है। इसमें भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद की गई है। मौके से अवैध परिवहन के लिए  उपयोग किए जाने वाले वाहन को भी जब्त किया गया है। बरामद लकड़ी की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें