ऐसे वक्त में जब जम्मू-कश्मीर से पत्थरबाजी और हिंसा की तस्वीरें बार-बार सामने आती हैं, एक दिल को सुकून देने वाली तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर एक पुलिसकर्मी और बच्चे की है। श्रीनगर में एक कश्मीरी बच्चा सड़क पर क्रिकेट खेल रहा है और उसके पीछे जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान खड़ा होकर विकेटकीपिंग कर रहा है। विकेट स्टंप की जगह जवानों की ढाल है।