फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Ashram Case: बाबा चैतन्यानंद सरस्वती कौन है? लड़कियों को देता था ऐसा ऑफर

Thu, 25 Sep 2025 10:00 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली के एक आश्रम में छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को लेकर नया खुलासा हुआ है। आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी की अश्लील चैट सामने भी आई हैं। चैट में बाबा लड़कियों से कह रहा है, मेरे कमरे में आ जाओ, तुमको मैं विदेश ले चलूंगा और तुम खर्च भी नहीं करना होगा। अगर मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हें फेल कर दूंगा। आरोपी बाबा चैतन्यानंद लड़कियों को वॉट्सएप पर मैसेज कर बुलाता था। 

आरोप है कि अगर लड़कियां नहीं आती थीं तो परीक्षा में उनके नंबर काटने और फेल करने की धमकी देता था। बाबा के साथ स्टाफ की तीन वॉर्डन भी आरोपी हैं, ये महिलाएं लड़कियों को धमकाती थीं और उनकी वॉट्सऐप चैट डिलीट कराती थीं।  पुलिस ने तीनों वॉर्डन के बयान दर्ज किए हैं। जब ये घटना हुई उस वक्त बाबा लंदन में था। पुलिस ने आश्रम की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। संस्थान से मिले हार्ड डिस्क को FSL जांच के लिए भेजा है।

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि चैतन्यानंद उन्हें जबरन छूने की कोशिश करता था। विरोध करने पर शारीरिक संपर्क करने की कोशिश की और इसके लिए कई तरह के दबाव भी बनाए। कथित तौर पर छात्राओं को डराया और धमकाया गया। यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में कुछ फैकल्टी के लोग भी जुड़े हैं। आरोप है कि चैतन्यानंद ने छात्राओं को आवाज को दबाने के लिए अपनी ताकत और प्रतिष्ठा का इस्तेमाल किया।

जिला पुलिस अधिकारियों की माने तो किसी भी छात्रा ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत नहीं दी है। सभी पीड़ितों ने सिर्फ छेड़छाड़ करने और अश्लील बातें करने की शिकायत दी है। हालांकि पुलिस इस मामले में कई कोणों से भी जांच कर रही है कि कोई और विवाद तो नहीं है। पुलिस जांच में पता चला कि पार्थ सारथी के खिलाफ दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने में वर्ष 2009 में और 2016 में यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें