फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections: नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

Thu, 03 Jul 2025 01:54 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार का जाना तय है। ये सिर्फ मैं ही नहीं कह रहा हूं। पिछले डेढ़ महीने से जो लोग जनसभाओं में जा रहे हैं और लोगों की बात सुन रहे हैं, लोगों की प्रतिक्रिया देख रहे हैं। जिन गांवों और छोटे शहरों में हम जा रहे हैं, वहां शायद ही कोई नेता पहुंचता है, और जो भीड़ वहां आ रही है, वो सिर्फ प्रशांत किशोर को सुनने नहीं आ रही है। ये वो लोग हैं जो आरजेडी और नीतीश-बीजेपी की 2-पार्टी व्यवस्था की गतिविधियों और डिलीवरी से खुश नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग इनमें से किसी एक को वोट देते हैं क्योंकि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। 

प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि बिहार चुनाव में जेडीयू की 25 सीटें भी नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि अगर जेडीयू की 25 से अधिक सीटें आ गई तो राजनीति छोड़ दूंगा। प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू के दौरान का कि आने वाले बिहार चुनाव के नतीजे के बाद यानी नवंबर के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार को नवंबर में नया मुख्यमंत्री मिलेगा और इसे आप लिखकर ले लीजिए। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने एक और भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू यानी तीर सिंबल को 25 से अधिक सीटें नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि अगर जेडीयू को 25 से अधिक सीटें आ गई तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने बंगाल में भी कहा था और अभी भी कह रहा हूं।

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार के 60 फीसदी से अधिक लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 30-35 साल से बिहार के लोग यही सब देख रहे हैं और अब वह बदलाव चाहते हैं। पीके ने दावा किया कि लोकसभा में एनडीए को 30 से अधिक सीटें इसलिए आ गई, क्योंकि मोदी-नीतीश से बड़ा फैक्टर लालू यादव हैं। लोग भाजपा और जदयू को इसलिए वोट देते हैं ताकि फिर से लालू यादव सत्ता में ना आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें