राजद नेता तेजस्वी यादव के एनडीए पर चौंकाने वाले दावे किए। तेजस्वी ने बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर दिया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें जो फीडबैक मिल रहा है वह बहुत सकारात्मक है। यह 1995 के चुनावों के फीडबैक से बेहतर है। मतदान का प्रतिशत बहुत ज़्यादा था और लोगों ने इस सरकार के खिलाफ वोट दिया। इस बार बदलाव होने वाला है, इसमें किसी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है।