फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: अमित शाह से मिले चिराग पासवान, बिहार चुनाव पर क्या हुई बात?

Sat, 18 Oct 2025 03:32 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गई हैं। बिहार में चुनाव प्रचार भी जोरों से चल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग को लेकर चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 100% स्ट्राइक रेट हासिल करना होगा। हमने चर्चा की कि हम हर झूठे आख्यान से कैसे बचेंगे और केवल विकास के आख्यान पर ध्यान केंद्रित करेंगे। 

उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए ने अपने सभी पांच सहयोगियों का सम्मान किया है और बातचीत पूरी की है। सभी 243 उम्मीदवारों के नामांकन स्पष्ट हैं। सभी 243 उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट हैं। महागठबंधन जैसा कोई भ्रम नहीं है। हमने अपना अभियान तब शुरू कर दिया है जब महागठबंधन एक-दूसरे के दावों को रद्द करने की कोशिश कर रहा है।

चिराग पासवान ने 1990 के दशक को लेकर आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि 1990 के दशक में बिहार की स्थिति कोई छिपी हुई बात नहीं है। हत्या, अपहरण, लूटपाट और डकैती चरम पर थी। बिहार के बारे में एक ऐसी धारणा बन गई थी, जिसने लोगों को बिहार में निवेश करने से रोक दिया। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। 

चिराग पासवान ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने सामान्य प्रक्रिया की बात की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग चुनाव लड़ रहे हैं। हर विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चुने जाने की प्रकिया होती है। गठबंधन में मुख्यमंत्री चुने जाने की यही प्रकिया है। एनडीए पांच दलों का गठबंधन है। चुनाव के बाद सारे दलों के विधायक आपस में बैठकर मुख्यमंत्री तय करेंगे। यह एक संवैधानिक प्रकिया है। हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें