फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश: कामेंग नदी में काला पड़ गया पानी, मर रही मछलियां

Sat, 30 Oct 2021 06:07 PM IST
अमन शुक्ला वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

अरुणाचल प्रदेश में कामेंग नदी का पानी अचानक से काला पड़ गया। इससे इस नदी की हजारों मछलियां मर गईं। जब यह बात स्थानीय प्रशासन को पता चली तो उनके हाथ-पांव फूल गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अग्रिम आदेश तक नदी के पानी या फिर मछलियों का सेवन न करें। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की है। जिला मत्स्य पालन अधिकारी हाली ताजो ने बताया कि जिला मुख्यालय सेप्पा में हजारों मछलियां मृत पाई गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें