क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से विपक्ष होगा एकजुट? भारत जोड़ो यात्रा से मजबूत हो रही है काग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि? 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी को कड़ी टक्कर दे पाएंगे राहुल गांंधी? क्या 2024 में दिखेगा बड़ा राजनीतिक बदलाव? इस बीच, राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा दावा किया हैं। संजय राउत का ने कहा कि, अगर 2023 में भी राहुल गांधी का प्रभाव कायम रहा तो 2024 में दिखेगा बड़ा राजनीतिक बदलाव। संजय राउत ने कहा, उम्मीद है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल होगी और अपने उद्देश्य को हासिल करेगी और 2023 में देश भयमुक्त होगा।