फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे को जवाब देते हुए संजय राउत ने उद्धव ठाकरे को लेकर किया बड़ा दावा

Thu, 29 Dec 2022 06:03 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

दरअसल, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत का एक कथित भाषण वायरल हो रहा है जिसमें वे दावा करते नजर आ रहे हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और किंग चार्ल्स महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीनों ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की जिसमें वे हैरान थे कि आखिर उद्धव ठाकरे एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ कैसे लड़ रहे हैं? यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी उद्धव ठाकरे के बारे में जानकारी ली है। संजय राउत ने कहा कि एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में तीनों ने आश्चर्य जताया कि पीएम मोदी ने उन्हें कभी उद्धव ठाकरे से क्यों नहीं मिलवाया?
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें