फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए बयान का किया समर्थन

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 26 Nov 2022 03:10 PM IST

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, उनके बयान के बाद से राज्य में एक बार फिर से सियासी माहौल गरमा गया है। इस मामले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष के कई नेताओं ने राज्यपाल कोश्यारी पर निशाना साधा है। आलम यह है कि विपक्षी पार्टियों ने राज्यपाल कोश्यारी को हटाने की मुहिम छेड़ दी है। हालांकि, इस बीच उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने उनका बचाव किया है और वो उनके समर्थन में उतर आई हैं। उनका मानना है कि राज्यपाल दिल से एक मराठी मानुष हैं। महाराष्ट्र आने के बाद उन्होंने मराठी सीखी है। छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में उनके हाल के बयानों की गलत तरीके से व्याख्या की गई।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें