फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन मुआवजा विवाद, किसानों के साथ धरने पर बैठे कांग्रेस के पूर्व मंत्री

Tue, 07 Jan 2025 10:46 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने ग्राम कुबरी में किसानों के साथ धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया। ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले मुआवजा और नौकरी न मिलने से नाराज किसानों ने अपनी मांगें उठाईं।
विज्ञापन
धरने पर बैठै पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मंगलवार दोपहर 2 बजे से ग्राम कुबरी में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। यहां मुख्य रूप से ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन में प्रभावित किसानों की भूमि का मुआवजा दिए जाने की बात कही। 

विज्ञापन


दरअसल ललितपुर से सिंगरौली रेल लाइन गुजर रही है जो सीधी जिले के कई गांवों को होकर निकलती है। यहां किसानों की भूमि तो रेलवे विभाग के अधिकारियों ने अधिग्रहित कर ली, लेकिन उन्हें मुआवजे की राशि नहीं दी गई है और ना ही अपने वादे के अनुसार नौकरी दी गई। इसके बाद पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने किसानों के साथ मिलकर आज धरना प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने सभी को नौकरी के साथ ही साथ उचित मुआवजा दिए जाने की मांग रखी है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राज में संविधान खतरे में है संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त किया जा रहा है। किसानो की जमीन को हथिया लिया गया है, उनसे भेदभाव किया जा रहा है। शासन प्रशासन किसानों का अपमान कर किसानो के खड़ी फसलों को रौदकर, उनके घर को तोड़कर अन्नदाता को बेघर किया जा रहा है।

नौकरी का भी किया था वादा
रेलवे ने ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन मे प्रभावित किसानों को मुआवजा के साथ नौकरी भी दिए जाने का रेलवे विभाग ने वादा किया था। जहां करीब सीधी जिले के 140 लोगों को नौकरी भी दी गई है। लेकिन अभी भी करीब साढे़ 300 किसान ऐसे हैं जिन्हें नौकरी नहीं दी गई। जिसके लिए उन्होंने कई बार सरकार को पत्र लिखा है और मुआवजे के साथ नौकरी की भी मांग की है।
विज्ञापन




30 जनवरी तक सभी को दे दी जाएगी मुआवजे की राशि
एसडीम एसपी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि 30 जनवरी तक सभी बचे हुए किसानों को मुआवजे की राशि दे दी जाएगी इसके लिए कलेक्टर के साथ हम सभी ने मिलकर प्रपोजल तैयार किया है। इस आने वाली सूची में किसी भी किसान का नाम नहीं छूटा जाएगा। इसके बाद पूरे मंत्री ने शाम 5:30 बजे धरना प्रदर्शन खत्म किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें