फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime News: बेटे-बहू से अलग रह रहे 73 वर्षीय वृद्ध की नृशंस हत्या, घर में घुसकर गले पर किए वार

Mon, 16 Dec 2024 10:16 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र में 73 वर्षीय संतोष कुमार ताम्रकार की नृशंस हत्या कर दी गई। वह बीएसएनएल से सेवानिवृत्त थे और घर में अकेले रहते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर नुकीले हथियार से हमला होने की पुष्टि हुई। पुलिस जांच कर रही है, और एक महिला से जुड़े सुराग की भी संभावना जताई जा रही है। क्षेत्र में घटना से दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माढ़ोताल थाना क्षेत्र के करमेता में एक 73 वर्षीय वृद्ध संतोष कुमार ताम्रकार की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। मृतक बीएसएनएल से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और घर में अकेले रहते थे। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि संतोष कुमार ताम्रकार अपने घर में मृत पाए गए। उनके गले पर नुकीले हथियार के वार के निशान पाए गए, जिससे उनकी हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में एक महिला से जुड़े संभावित एंगल की बात सामने आई है। पुलिस उससे पूछताछ की तैयारी में है। हालांकि, अभी तक आरोपी के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

मृतक के बेटे-बहू शिक्षक हैं और मदर टेरेसा नगर में अलग रहते हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वृद्ध व्यक्ति अकेले घरों में कितने सुरक्षित हैं, इस पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही इस वारदात के आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है। घटना से इलाके में भय और चिंतन का माहौल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें