फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, रास्ता निकलवाने की एवज में मांगा था पैसा

Wed, 08 Jan 2025 06:23 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

महिला रामसखी पटेल ने बताया कि अभाना के पटवारी गीतेश दूबे के द्वारा पैतृक जमीन तक जाने के लिए रास्ता निकलवाने की एवज में 30,000 रुपये रिश्वत मांगी जा रही है। उसे अपने मकान का निर्माण करना है। लेकिन रास्ता नहीं होने से निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के अभाना गांव में पदस्थ पटवारी को सागर लोकायुक्त टीम ने बुधवार दोपहर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पिछले 20 दिन के अंदर सागर लोकायुक्त की यह तीसरी कार्रवाई है। अभाना निवासी महिला ने 29 दिसंबर को सागर लोकायुक्त में पटवारी की शिकायत की थी।

विज्ञापन


सागर लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि अभाना निवासी महिला रामसखी पटेल ने सागर लोकायुक्त में शिकायत की थी कि अभाना में पदस्थ पटवारी गीतेश दूबे के द्वारा पैतृक जमीन तक जाने के लिए रास्ता निकलवाने की एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। जबकि महिला रिश्वत देना नहीं चाहती थी। महिला ने बताया कि उसे अपने मकान का निर्माण करना है, लेकिन रास्ता न होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रही। पटवारी से कई बार निवेदन और आवेदन करने के बाद पटवारी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। महिला की शिकायत की पुष्टि करने के बाद लोकायुक्त टीम ने पटवारी दूबे को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

बता दें, इसके कुछ दिन पहले पटेरा जनपद सीईओ को सागर लोकायुक्त ने 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था। उसके बाद सहकारी विभाग के आयुक्त को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा और अब पटवारी रिश्वत लेते पकड़ा गया। लगातार लोकायुक्त की कार्रवाई होने के बाद भी रिश्वतखोर अधिकारी, कर्मचारी बाज नहीं आ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें