भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को जबलपुर सांसद आशीष दुबे जिला कार्यालय में रायशुमारी करने पहुंचे। इस बार करीब दस ब्राह्मण दावेदार है जो जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी कर रहे हैं।
करीब 62 पदाधिकारी राय शुमारी में शामिल हो रहे हैं जो जिलाध्यक्ष के लिए अपनी राय देंगे। सभी को पार्टी स्तर से एक फॉर्मेट उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें अध्यक्ष के लिए उन्हें 3 लोगों के नाम लिखना होंगे। वहीं चौथा नाम एक महिला नेत्री का भी लिखना अनिवार्य रहेगा। फिलहाल 30 नाम ऐसे सामने हैं, जिनको लेकर रायशुमारी चल रही है। यह पूरी प्रक्रिया पार्टी स्तर पर बनाए गए चुनाव अधिकारी जबलपुर सांसद आशीष दुबे की मौजूदगी में हो रही है।
चुनाव अधिकारी सबसे पहले सभी भाजपा नेताओं से चर्चा कर रहे हैं। इसमें भाजपा के समस्त नवनिर्मित मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा जिला प्रभारी व संभाग प्रभारी पार्टी शामिल होंगे। यह सभी पदाधिकारी एक बंद लिफाफा में जिलाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नाम लेंगे। यदि महिला उम्मीदवार है तो चार नाम लिखकर देना होंगे। पूरी रायशुमारी में सबसे ज्यादा नेताओं की पसंद वाले का नाम भोपाल भेजा जाएगा। जहां से 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष पद की घोषणा की जाएगी।
बता दें कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया एक माह से चल रही है। बूथ व मंडल अध्यक्ष के चुनाव होने के बाद अब पार्टी अपना पूरा ध्यान जिलाध्यक्ष के चुनाव पर लगाए हुए हैं। इधर जिलाध्यक्ष पद के दावेदार जिला स्तर से लेकर भोपाल के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही मंडल अध्यक्ष व अन्य सभी पदाधिकारियों से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। ताकि जिलाध्यक्ष पद के लिए उनका नाम निकलकर आए। जिलाध्यक्ष पद के लिए उम्र की सीमा 45 से 60 वर्ष तय की गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के लिए जिले में भाजपा नेताओं की बड़ी फौज तैयार हो गई है। करीब 15 से 20 नेता अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। इनमें 3 महिला नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा करीब 10 नेता ब्राम्हण समाज से अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इसके बाद पटेल समाज से 4, ठाकुर समाज से दो, सिख समाज से एक, अनुसूचित जाति वर्ग से शामिल हैं।
वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह भी दोबारा अपनी दावेदारी कर रहे हैं। वहीं अन्य लोगों में सतीश तिवारी, कपिल शुक्ला, मनीष शर्मा, बृज गर्ग, लक्ष्मण तिवारी, दीपक उपाध्याय, महेश पटेल, गोपाल पटेल, बहादुर पटेल, चंद्रभान पटेल, तीरथ पटेल, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, अमित बजाज, अर्चना जैन, सिखा जैन, मनीष तिवारी, पूर्व विधायक सोनाबाई, रमन खत्री, पवन तिवारी सहित 9 और पदाधिकारी जिलाध्यक्ष बनने की लाइन में हैं जिनके नामों पर मंथन। होना है।