फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शराबखोरी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, गर्भवती महिला सहित छह लोग घायल

Mon, 06 Jan 2025 09:08 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

शराबखोरी को लेकर दमोह में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में गर्भवती महिला सहित छह लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के पुरा पायरा गांव में रविवार रात शराबखोरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में गर्भवती महिला सहित दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुरा पायरा गांव निवासी करन अहिरवार (47), क्रांति (19), नन्हे पिता हरिश्चंद्र (60), गीता (17), मेघा (18), खूबचंद (17) और कविता (40) घायल अवस्था में रविवार रात 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाए गए। इन घायलों ने दूसरे पक्ष के जगन नामक युवक पर शराब के विवाद को लेकर हमला करने का आरोप लगाया है।

वहीं, दूसरे पक्ष के कैलाश पिता जगन (39), गर्भवती महिला नेहा पति जसवंत (22) और जगन पिता हरिया (65) भी घायल हुए हैं। इन लोगों ने करन अहिरवार के परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के थाने पहुंचने पर पुलिस ने धारा 296, 115(2), 118(1), 315(2) और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें