फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: ट्रैक्टर का कल्टीवेटर बाइक सवार के गले में फंसने से मौत, तेजगढ़ थाना क्षेत्र की घटना

Mon, 16 Dec 2024 02:47 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

राजा पटना गांव के पास सोमवार सुबह बाइक सवार ट्रैक्टर से टकरा गया। ट्रैक्टर के पीछे लगा कल्टीवेटर उसके गले में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तेजगढ़ थाना की इमलिया चौकी के हरदुआ राजा पटना गांव के पास सोमवार सुबह बाइक सवार ट्रैक्टर से टकरा गया। ट्रैक्टर के पीछे लगा कल्टीवेटर उसके गले में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन


घटना सुबह 11 बजे की है, जब बाइक सवार अनाज लेने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि राजा पटना निवासी मृतक धनसिंह उर्फ पप्पू गौंड (40) पिता मलखान बाइक से अनाज लेने दमोह जा रहा था। हरदुआ राजा पटना गांव के बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर से युवक की बाइक टकरा गई। ट्रैक्टर की पीछे लगा कल्टीवेटर का एक हिस्सा युवक के गले में घुस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी तो तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

फंदे से लटका मिला युवक का शव 
जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के समीप एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। बांदकपुर चौकी पुलिस ने बताया कि मृतक मंगल पिता गणेश आदिवासी 20 निवासी निवासी पटेरा का शव ग्राम मैली में अशोक यादव के खेत पर फंदे से लटका मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें