फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani: अज्ञात जंगली जानवर के हमले से घायल हुए तीन गांव के 18 लोग, बोले- भेड़िया कर रहा हमला, 2 की हालत गंभीर

Mon, 05 May 2025 10:04 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

वन विभाग का अमला भी अस्पताल पहुंचा था और मामले की जांच में जुट गया। इधर, घायल हुए सुखलाल सहित कुछ ग्रामीणों के अनुसार हमला करने वाला जानवर भेड़िया था। जो सोते हुए लोगों को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में बड़वानी जिले के राजपुर में अज्ञात जंगली जानवर के हमले का बड़ा मामला सामने आया है। यहां रविवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक तीन गांवों के करीब 18 लोगों को किसी अनजान जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से पहले राजपुर के अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल बड़वानी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, डॉक्टरों के अनुसार घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। इधर, राजपुर के जनपद सदस्य का आरोप है कि इस मामले में वन विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। वहीं कुछ घायल ग्रामीणों के अनुसार उन पर हमला करने वाला जानवर भेड़िया था।

विज्ञापन




राजपुर विकास खंड के तीन गांव सनगांव, लिम्बई और साकड़ में अज्ञात जंगली जानवर ने जमकर कहर बरपाया। यहां किसी जानवर के काटने से करीब 18 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद ये सभी राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालांकि, यहां से दो गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। माना जा रहा है कि घायलों की संख्या और भी बढ़ सकती है। बता दें कि पूर्व में भी सेंधवा विकास खंड में एक भालू के द्वारा रात में सो रहे ग्रामीणों पर हमला किया गया था। उसके बाद उपचार में लापरवाही के चलते मौत हो गई थी। हालांकि, अभी जितने घायल अस्पताल पहुंचे हैं, उन्हें रेबीज सहित अन्य ट्रीटमेंट दिया गया है। जानवर के इस हमले में घायलों को मुंह, हाथ, पैर जैसी शरीर की कई जगहों पर चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस के शासन काल में होती थी दलाली, थाने में घूमते थे दलाल', विधायक मीना सिंह ने साधा निशा

वहीं, इस मामले को लेकर जनपद सदस्य जितेंद्र यादव ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में भी वन विभाग के जवाबदारों को सूचना दी गई थी कि उनके क्षेत्र में कोई अज्ञात जंगली जानवर पशुओं पर अटैक कर रहा है। लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और आज फिर किसी अज्ञात जानवर ने इंसानों पर अटैक कर दिया। हालांकि, घटना के बाद तहसीलदार अस्पताल पंहुचे और घायलों के हाल जाने। उसके बाद वन विभाग का अमला भी अस्पताल पहुंचा था और मामले की जांच में जुट गया। इधर, घायल हुए सुखलाल सहित कुछ ग्रामीणों के अनुसार हमला करने वाला जानवर भेड़िया था। जो सोते हुए लोगों को निशाना बना रहा है।

यह भी पढ़ें: तालाब में नहाने गई दो बहनों की डूबने से मौत, शिवना नदी में मिला अज्ञात का शव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें