फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: मारपीट कर की युवक की हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 05:22 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

मारपीट में घायल अशोक का परिवार के लोगों ने घर पर ही उपचार किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर 3 जनवरी को उसे जिला चिकित्सालय शहडोल ले जाया गया। जहां, इलाज के दौरान अशोक सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के करन पठार थाना अंतर्गत सरई पुलिस चौकी के ग्राम पड़मनिया में हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 3 जनवरी को शिकायतकर्ता सरोज बाई (40) निवासी पड़मनिया ने बताया कि उसका छोटा भाई अशोक सिंह 1 जनवरी को साप्ताहिक बाजार में उनके फुल्की चाट के ठेले पर मदद कर रहा था। इसी दौरान आरोपी नाथू सिंह और संजय सिंह ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन


इस दौरान कालू सिंह, डिलन सिंह, और रमेश सिंह भी वहां पहुंचे और अशोक सिंह के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोगों ने अशोक का घर पर ही उपचार किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर 3 जनवरी को उसे जिला चिकित्सालय शहडोल ले जाया गया। जहां, इलाज के दौरान अशोक सिंह की मृत्यु हो गई।
 
सरोज बाई की शिकायत पर पुलिस ने नाथू सिंह पिता मेर सिंह, संजय सिंह पिता घनश्याम सिंह, कालू सिंह पिता मनी सिंह, डिलन सिंह पिता मनी सिंह और रमेश सिंह पिता उदय सिंह सभी निवासी पड़मनिया के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन


शराब के नशे में की थी पिटाई
शिकायतकर्ता ने बताया कि अशोक सिंह बीते कुछ वर्षों से उनके साथ रहकर फुल्की चाट की दुकान चलाने में मदद करता था। घटना वाले दिन भी वह दुकान में सहयोग कर रहा था। तभी शराब के नशे में दो आरोपी वहां आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तीन अन्य आरोपी भी वहां पहुंचे और सभी ने मिलकर अशोक सिंह को बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें