विधायकी दांव पर लगते ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के साथ शुक्रवार को काफी देर मंथन हुआ और इस दौरान सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है. चुनाव लड़ने पर रोक न लगने के बाद हेमंत ने फैसला किया है कि वो दोबारा विधायक दल की बैठक बुलाकर नेता बनेंगे. फिर सीएम पद की शपथ लेंगे और चुनाव में जाएंगे.