राजधानी रांची में बच्चों के गुम होने की घटनाओं के बीच कोकर के खोरहाटोली से 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पाण्डेय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना 9 मई की बताई जा रही है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।