फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: पहलवानों की लड़ाई को 'जाट बनाम ठाकुर' बनाने की कोशिश, बृजभूषण सिंह के समर्थन में अभियान शुर

Fri, 20 Jan 2023 04:04 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को पहलवानों के प्रदर्शन का तीसरा दिन है। अभी बैठकों के दौर जारी हैं। इस बीच, पहलवानों के मुद्दे ने 'जाति/समुदाय' का रंग लेना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट्स की भरमार है। पहलवानों की लड़ाई को 'जाट बनाम ठाकुर' करने का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहलवानों की लड़ाई को दूसरे रंग के साथ पेश किया जा रहा है। खाप पंचायतें भी अब इस लड़ाई में कूद गई हैं। जंतर-मंतर पर हरियाणा की कई खाप पंचायतों के पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को फोगाट खाप ने बैठक की थी। उसके बाद सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत ने भी खिलाड़ियों के समर्थन में आवाज बुलंद करने की बात कही।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें