तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की तबीयत में सुधार के लिए उनके समर्थक पूजा पाठ में जुटे हैं। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अम्मा की सलामती के लिए अपने-अपने सिर पर दूध से भरा कलश लेकर मंदिर पहुंचीं और भगवान को दूध चढ़ाया। 22 सितंबर से ही जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं और पूरे राज्य में जयललिता की पार्टी AIADMK के कार्यकर्ता हवन और अनुष्ठान में जुटे हैं।