फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंच रहे नेताओं पर, योगी क्यों बोले, 'अंगूर खट्टे हैं'

Tue, 30 Jun 2026 01:10 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले 'जय श्री राम' के नारे लगाने वालों पर लाठीचार्ज करते थे और राम भक्तों पर गोली चलाते थे, आज वही राम भक्ति की बात कर रहे हैं। योगी ने कहा कि पहले भगवान राम और भगवान कृष्ण को नहीं मानने वाले अब अयोध्या जाने की होड़ में शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम सब जानते हैं कि कौन सही है और कौन गलत।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या और काशी विश्वनाथ धाम के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि इन धार्मिक स्थलों में हुए बदलाव को देखकर विपक्ष परेशान है। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि जब राजनीतिक तौर पर कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो विपक्ष झूठ का सहारा ले रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में धार्मिक आस्था, विकास और राजनीतिक संदेश को प्रमुखता से रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें