फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIA ब्लॉक की बैठक से थलापति विजय ने क्यों बना ली दूरी? | Sonia Gandhi | Mallikarjun Kharge | Rahul Gandhi

Tue, 09 Jun 2026 04:11 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

बीते दिन दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में INDIA गठबंधन की बैठक हुई... इस बैठक में 23 विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया.. अखिलेश यादव से लेकर ममता बनर्जी तक इस बैठक में शामिल हुईं... जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला बैठक  में पहुंचे तो पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी बैठक में नजर आईं... इंडिया गठबंधन की इस बैठक में आगे की रणनीति बनाई गई.. INDIA ब्लॉक आगे कैसे और किस तरह काम करेगा इस बात पर चर्चा हुई... सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कपिल सिब्बल, डेरेक ओ'ब्रायन पहुंचे हैं। यहां तक कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी बैठक में शामिल हुईं... इसके अलावा शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग में शामिल हुए हैं... लेकिन दूसरी तरफ खबर है कि इस मीटिंग में टीवीके प्रमुख और तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय शामिल नहीं हुए... बता दें मई में तमिलनाडु में विजय की जीत के बाद राहुल गांधी ने विजय को सरकार बनाने में पूरा सपोर्ट किया... यहां तक कि राहुल गांधी विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे और जिस तरह से राहुल गांधी थलापति विजय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे थे उन्होंने लोगों के बीच एक छवि बनाई कि अब थलापति विजय और राहुल गांधी एक साथ हैं... हालांकि विजय सीएम बनने के बाद दिल्ली भी पहुंचे थे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी.. वहीं अब इस बैठक में विजय के शामिल न होने पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर विजय INDIA की बैठक में क्यों नहीं पहुंचे... 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें