26 मार्च से आईपीएल का आगाज़ होने जा रहा है उससे पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का यो यो टेस्ट करवाया है। टेस्ट में गुजरात टाइटंस के कप्तान ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पास हो गए हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ इस टेस्ट को पास नहीं कर पाए हैं। यह टेस्ट बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में हुआ। आईये जानते हैं क्या होता है यो यो टेस्ट। इस टेस्ट में 23 लेवल होते हैं लेकिन खिलाड़ियों को 5 वें लेवल से शुरू होता है और 23 लेवल तक जाता है । यह पूरी प्रक्रिया सॉफ्टवेयर पर आधारित है जिसमें नतीजे रिकॉर्ड किये जाते हैं।