West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके ही नेताओं से लगातार झटके मिल रहे हैं। गुरुवार को पार्टी को एक ही दिन में तीन बड़े राजनीतिक झटके लगे। राज्यसभा सदस्य कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, पूर्व मंत्री मनीष गुप्ता ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी, जबकि राजारहाट-न्यूटाउन के पूर्व विधायक तापस चट्टोपाध्याय ने भी पार्टी छोड़ने के संकेत देकर सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया।