भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. बीते 24 घंटों में भी देश के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है. वहीं, आगे कुछ दिन और ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है. इस लिहाज से आईएमडी के डिवीजन एग्रोमेट ने किसानों और पशुपालकों के लिहाज से एडवाइजरी जारी की हैं, जिससे वे अपना नुकसान होने से बचा सकते हैं या इसे कम कर सकते हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश (21 सेंटीमीटर या उससे अधिक) रिकॉर्ड की गई है. उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और तमिलनाडु में भी बहुत भारी बारिश (12–20 सेंटीमीटर) दर्ज हुई. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, असम, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कई स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) रिकॉर्ड की गई.
भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों का सीधा असर खेतों पर दिख रहा है. कई जगहों पर धान, दलहन और सब्जियों की फसलें जलभराव से प्रभावित हो रही हैं. ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों और मौसम विभाग ने किसानों को फसल बचाने के लिए विशेष सलाह दी है.
राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कों और कॉलोनियों में जमा पानी अब केवल यातायात और जीवन को प्रभावित नहीं कर रहा, बल्कि स्वास्थ्य संकट भी खड़ा कर रहा है। हिमाचल, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब भारत मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 2 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। IMD ने अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान के कुछ और हिस्सों, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से आज वापस चला गया है। जानिए कल आपके राज्य का कैसा रहेगा हाल... दिल्ली में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश का दौर जारी रहा है। जिसके बाद जलभराव की स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 19 सितंबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेगें। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है।