फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'RJD के गुंडों की छाती पर बुलडोजर चलेगा', काफिले पर हमले के बाद भड़के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 06 Nov 2025 06:49 PM IST

Bihar Election Phase 1 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग के बीच गुरुवार को लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले को घेरने, चप्पलें फेंकने और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाने का मामला सामने आया है। इसका आरोप राजद समर्थकों पर लगा है। मौके पर मौजूद समर्थकों ने ‘विजय कुमार सिन्हा मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और चप्पलें फेंककर विरोध जताया।

वहीं, इस घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बयान दिया है कि भीड़ में राजद के गुंडे हैं। गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया है। सिन्हा ने आगे यह भी कहा कि उनको पता है कि एनडीए सत्ता में आ रही है इसलिए उनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा। 

विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, "यहां राजद MLC अजय और JDU से कांग्रेस में गए सुजीत कुमार ने मिलकर गांव के लोगों को धमकी दी। प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को भगाया। नदियामा गांव में भाजपा के समर्थक लोगों को परेशान करने के लिए ये किया गया है। प्रशासन का निक्कमापन और कायरता साफ दिख रहा है।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें