फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice President Election: सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष ने क्यों चुना? सीपी राधाकृष्णन के लिए चुनौती

Tue, 19 Aug 2025 03:14 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है तो वहीं विपक्षी की ओर से इंडी गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट कोर्ट के पूर्व जज बी. सुरदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा कर दी। खास बात यह है कि दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से नाता रखते हैं। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर अब चुनाव साउथ vs साउथ कर दिया है. इस बार के उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में दक्षिण भारत का रंग जमकर दिखने वाला है. इसके पहले एनडीए ने महाराष्ट्र के गवर्नर सी.पी. राधाकृष्णन को मैदान में उतार कर साउथ का रंग पहले ही घोल दिया था. 'साउथ vs साउथ' की जंग में कौन जीतेगा ये तो बाद में ही तय होगा लेकिन खरगे ने कहा कि सुदर्शन रेड्डी के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की बैठक में रेड्डी के नाम पर मुहर लगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है।  ऐसे में अब 9 सितंबर को राधाकृष्णन बना सुदर्शन रेड्डी होगा। खास बात है कि इंडिया गठबंधन में सर्वसम्मति से नाम चुनने पर जोर दिया जा रहा था। वहीं, ममता बनर्जी की टीएमसी ने गैर राजनीतिक नाम चुनने की वकालत की थी। ऐसे में इंडिया ब्लॉक में एकता का संदेश देने के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के साथ मुकाबले में उतरने का फैसला लिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन काउंटिंग भी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है।  उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें