एक्टर वरुण धवन इस वक्त बिजी हैं जुड़वा 2 की तैयारियों में। वरुण ने कहा कि वो जुड़वा 2 में काम जरूर कर रहे हैं लेकिन सलमान खान से उनकी बराबरी करना बिलकुल गलत है। सलमान खान की 1997 में आई हिट फिल्म जुड़वा के रिमेक में वरुण सलमान का किरदार निभाते दिखेंगे। वहीं वरुण के साथ जैकलीन फर्नांडिस और तपसीन पन्नू नजर आएंगी। जुड़वा में सलमान खान ने प्रेम और राजा नाम से डबल रोल किया था। जुड़वा 2 में वरुण भी राजा और प्रेम नाम के कैरेक्टर में पहली बार डबल रोल करते नजर आएंगे।