कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बरेली पुलिस को 64 नई गाड़ियों का काफिला मिला है। सरकार की डायल 100 की योजना के तहत पूरे राज्य में पुलिस विभाग को अलग से गाड़ियां मुहैया कराई जा रही हैं। अपराधियों की धरपकड़ तेज करने के लिए सीएम अखिलेश यादव ने हर जिले में डायल 100 के लिए अलग से गाड़ियों का इंतजाम करने के आदेश दे रखे हैं। सरकार उम्मीद कर रही है कि इन गाड़ियों के इस्तेमाल से अपराध पर रोकथाम करने में कामयाबी मिलेगी।