फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट | AmarUjala

Thu, 11 Sep 2025 05:21 PM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क, अमर उजाला

देश के मौसम में बदलाव लगातार देखने को मिल रहा है मौसम की मार हर तरफ है पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाके में इसका असर देखने को मिल रहा  है लोग परेशान है. उत्तराखंड के सभी पर्वतीय जिलाें में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से इन जिलों में गरज के साथ बारिश की हल्की बौछार पड़ने का अनुमान जताया गया है। उधर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत समेत कई जिलाें में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मौसम खुलने के बाद दून के तापमान में भी बढ़ोत्तरी की गई है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आज भी इतना तामपान रहने की संभावना है।

बारिश, भूस्खलन के चलते प्रदेश में बंद 288 सड़कों में से बुधवार तक 101 को ही खाेला जा सका है। अभी भी प्रदेश में 187 मार्ग बंद हैं। इसमें टिहरी में 20, चमोली 31, रुद्रप्रयाग 23, पौड़ी 18, उत्तरकाशी 22, देहरादून 14, हरिद्वार एक, पिथौरागढ़ 22, अल्मोड़ा 23, बागेश्वर सात और नैनीताल में छह सड़क बंद है। चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कोई भी सड़क बंद नहीं है। बंद मार्गों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न मार्गाें पर 671 जेसीबी को बंद मार्गों को खोलने के लिए तैनात किया हुआ है। वही आपको बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें आपदा से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा होगी।केदारनाथ के बाद इस साल राज्य में सबसे अधिक आपदाएं आईं। इस कारण सरकारी संस्थानों की ही करीब 1900 करोड़ की संपत्तियां नष्ट हो गईं। बड़े पैमाने पर गांवों को नुकसान हुआ है। जनहानि के साथ पशुहानि भी हुई है।आपदाओं, बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भू-धंसाव जारी है। इस नुकसान के मद्देनजर राज्य सरकार ने 5702 करोड़ रुपये की राहत राशि केंद्र से मांगी है, जिसके लिए केंद्रीय टीम भी निरीक्षण करके जा चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए रवाना होंगे। इसके बाद पांच बजे देहरादून में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें