फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Iran Tension: ईरान ने बनाया ट्रंप को मारने का प्लान? खामेनेई नहीं, इस नेता का लेगा बदला!

Fri, 10 Jul 2026 01:24 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक सनसनीखेज दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्राइल ने अमेरिका को खुफिया जानकारी दी है कि ईरान से जुड़े तत्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाने की साजिश रच सकते हैं। हालांकि इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर के बाद वाशिंगटन, तेहरान और तेल अवीव में हलचल तेज हो गई है। अमेरिकी एजेंसियां इस इनपुट की जांच कर रही हैं और ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस कथित खतरे की जड़ 2020 में आईआरजीसी के कुद्स फोर्स प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिकी ड्रोन हमले में हुई मौत से जुड़ी हो सकती है। वहीं कुछ अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि इस्राइल इस खुफिया इनपुट के जरिए अमेरिका पर ईरान के खिलाफ और कड़ा रुख अपनाने का दबाव भी बना सकता है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें