अमेरिका लगातार चौथे साल वर्ष 2024-25 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना रहा। इस दौरान दोनों देशों के बीच 131.84 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद से भारत और अमेरिकी रिश्ते चर्चा में जरूर बने हुए हैं लेकिन अभी भी दोनों देशों के बीच संबंध बहुत ही मजबूत हैं। ऐसा इसलिए कि लगातार चौथी बार अमेरिका भारत का नंबर 1 ट्रेड पार्टनर बना है।