राजस्थान का सियासी घमासान अपने चरम पर पहुंच गया है। सीएम अशोक गहलोत ने एक इंटरव्यू के दौरान सचिन पालयट पर बयानों के तीर चलाते हुए भाषा की मर्यादा तक भूल गए। उन्होंने अपनी ही पार्टी के युवा नेता सचिन पालयट के लिए गद्दार, निकम्मा और नाकारा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। सीएम के इस बयान ने राजस्थान की सियासत को नई चिंगारी दे दी। राजस्थान में हर दूसरे दिन किसी न किसी मंत्री का बयान आता है और वह इस विवाद की आग में घी डालने का काम करता है। वहीं, सीएम द्वारा पालयट को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए गहलोत को नसीहत दी है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ चल रहे मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि, अगर राजस्थान के विवाद का हल निकालने के लिए कड़े फैसले लेने पड़ें तो वह भी लिए जाएंगे।