फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी के 63 जिलों में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी; जानें अपने शहर का

Mon, 01 Jun 2026 09:03 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

मई महीने के आखिर में जिस तरह मौसम ने करवट ली, उसका असर जून की शुरुआत में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है, लेकिन इसके साथ ही आंधी, तूफान और बारिश का खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के 63 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर हवा की गति 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी बना हुआ है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, मंगलवार से इसका असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा।

स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार भी सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन को लगातार निगरानी रखने, प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जनहानि या पशुहानि की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को आवश्यक राहत पहुंचाने की प्रक्रिया तेज की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें