फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी के 37 जिलों में 15 मई को आंधी का अलर्ट, आपका शहर तो शामिल नहीं?

Fri, 15 May 2026 10:34 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी का असर बढ़ गया है, जबकि पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। बांदा सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और फतेहपुर में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिमी यूपी और तराई समेत कुल 37 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने व गरज चमक की आशंका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें