फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: 17 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून, 22 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार

Thu, 16 Jul 2026 11:34 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से पूर्वी, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा, जिससे तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में उमस और तेज गर्मी बनी हुई है, लेकिन मौसम तेजी से बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों से बिजली गिरने, जलभराव और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। अच्छी बारिश से किसानों को भी फायदा मिलेगा और खरीफ फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें