यूपी में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची पर फिर पेंच फंस गया है। इस वजह से सूची मंगलवार को भी जारी नहीं हो पाई । इसकी वजह प्रयागराज के फूलपुर सीट पर सपा-कांग्रेस के बीच बदले समीकरण को माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो सपा ने इस सीट से मुस्लिम चेहरे के तौर पर मुस्तफा सिद्दकी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अब यह सीट कांग्रेस को देने की चर्चा है। इसे देखते हुए भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची रोक ली है।