फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur Encounter: सेना की बड़ी कामयाबी, जैश के टॉप कमांडर मावी सहित दो पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर

Wed, 04 Feb 2026 04:13 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Udhampur Encounter: उधमपुर में सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर रुबानी उर्फ अबू माविया सहित दो पाकिस्तानी आतंकियों ढेर कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए। इनमे से एक आतंकी, रुबानी उर्फ अबू माविया जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर था और क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय था।

बसंतगढ़ क्षेत्र के किया गांव के जंगलों में मंगलवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूचना के अनुसार, सेना और सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद सीआरपीएफ, व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने मिलकर ऑपरेशन किया नामक अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें